डबल इंजन की सरकार ने महंगाई से तोड़ दी गरीबों की कमर

संजीव कुमार। गोहर

देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकारें काबिज होने के बावजूद जनता महंगाई से पूरी तरह से त्रस्त हो गई। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी हवा हवाई यात्राओं में व्यस्त है और सड़क मार्गों के हालात खस्ता हैं। आम जनों को सड़कों पर चलते समय गोते खाने पड़ रहे हैं। यह बात नाचन कांग्रेस पार्टी के रहे प्रत्याशी लालसिंह कौशल ने बासा विश्राम गृह में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को भी गुमराह किया है। किसानों के खाते में 2 हजार रुपए डाल कर दूसरी ओर से उन्ही से उन पैसों को बसूल कर रही है।

  • सड़कों में गोते खा रही आम पब्लिक, नुमांइदे भोग रहे सत्ता सुख

किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं। कि आप प्रधानमंत्री किसान योजना के पात्र नहीं हैं। जबकि योजना के शुरुआत में कुछ वर्गों को बाहर रख कर सभी किसानों से आवेदन लिए गए। लेकिन चुनाव जीतने के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने किसान निधि की राशि की बसूली करना शुरु कर दी। जोकि देश के अन्नदाताओं के साथ भदा मजाक है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेरोजगारी, महंगाई और जनता का उत्पीड़न चरम सीमा पर है और सरकारें तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर गोहर के डल में पार्टी कार्यकर्ताओं को सबोधित करेंगे। जिनके साथ पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के भारी तादाद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष हीर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सिधु राम व अन्य लोग उपस्थित रहे।