हिमाचल में भूकंप के झटके: रिक्टर पैमाने पर 3 रही तीव्रता

  • उज्जवल हिमाचल डेस्क
  • हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर शुक्रवार देर रात को डोल गई। लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 3 थी। हालांकि, इससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की गई है।

हिमाचल प्रदेश में मार्च महीने में लगातार तीन दिन भूकंप के झटके लगे थे। मार्च के दूसरे सप्ताह में चंबा और किन्नौर में हल्के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन, पहाड़ी इलाका होने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच ही जाती है।

चंबा में आते हैं सबसे अधिक भूकंप

हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा में आते हैं। इसके बाद किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और मंडी संवेदनशील जोन में आते हैं। शिमला को लेकर भी चेतावनी दी गई थी कि यह शहर भूकंप जैसी आपदा के लिए तैयार नहीं है। किन्नौर में 1975 में बड़ा भूकंप आ चुका है।