तकनीकी कर्मचारी संघ ने सराहे ऊर्जा मंत्री के प्रयास

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर व प्रदेश के महामंत्री नेक राम ठाकुर ने आज संयुक्त बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा विद्युत बोर्ड के निजीकरण के बारे में जो हिमाचल सरकार का यह पक्ष रखा की विद्युत बोर्ड का निजीकरण नहीं किया जाएगा व साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत बोर्ड को तकनीकी कर्मचारियों एवं अभियंतओं ने खून पसीने से सींचा है।

तकनीकी कर्मचारी संघ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करता है। तकनीकी कर्मचारी संघ ऊर्जा मंत्री को विश्वास दिलाता है कि विद्युत बोर्ड के उत्थान के लिए विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। ठाकुर ने यह भी कहा कि विद्युत बोर्ड ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में विद्युत बोर्ड बहुत प्रगति करेगा व प्रदेश की जनता को सुचारू व गुणवत्ता युक्त विद्युत सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए तकनीकी कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार व माननीय ऊर्जा मंत्री का सहयोग करेगा।