केंद्र की विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का आम जनता में उत्साह

गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री के लाइव भाषण व विचार सुने

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान एक द्रुत और प्रेरणादायक संबोधन किया। यह कार्यक्रम ज़िला कांगड़ा के उपमंडल धर्मशाला के चेतरू पंचायत में हुआ। इस संबोधन में मोदी ने राष्ट्र को विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में कठिनाईयों का सामना करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने समृद्धि, तकनीकी उन्नति, और जनकल्याण के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों की महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं।

इस संबोधन के बाद, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ ने राष्ट्र भर में उत्साह और समर्थन का माहौल बना रखा है, जिससे देश की बदलती दृष्टिकोण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा जा रहा है। आज संगठनात्मक जिला कांगड़ा की विकसित भारत संकल्प यात्रा कांगड़ा के चारों मंडलों में में संपन्न हुई जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। 12:30 बजे सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी महिलाओं, गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव भाषण और विचार सुने।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा से भेदभाव करके धर्मशाला में किस मुंह से सरकार मना रही जश्न : परमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से रूबरू हुए जिसे उपस्थित जनता ने बड़े ध्यान से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं को घर-घर जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ-साथ शपत भी ली। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी, प्रदेश सचिव श्विशाल चौहान, ज़िला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्षा रंजू रस्तोगी, पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर व प्रदेश भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु, प्रेरणा शर्मा, रीना शर्मा, मधु शर्मा, शक्ति चड्डा, समीक्षा शर्मा, प्रधान सीमा देवी, सर्वजित धीमन, अजय गौतम, उमेश दीक्षित उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें