BREAKING : हिमाचल में कर्फ्यू की न्यूज फेक , स्कूल-कॉलेज ही होंगे 4 तक बंद

उज्जवल हिमाचल, डेस्क

शुक्रवार सुबह से ही व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री सीएम जयराम ठाकुर का एक फेक संदेश वायरल हो रहा है कि शाम 5 बजे के बाद कर्फ्यू लग रहा है। हालांकि सरकार ने कोराेना के बढते मामलों के बाद स्कूल और कॉलेज 4 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है।

देश के कई राज्यों में कोरोना फिर से भयानक होता जा रहा है। इसे लेकर हिमाचल सरकार भी सतर्क हो गई है। इसके चलते प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान चार अप्रैल 2021 तक बंद रखने का फैसला लिया है। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने पर यह फैसला लिया गया है। स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक और अन्य स्टाफ आएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया। 10 वीं और 12वीं के छात्र स्कूल आते रहेंगे।

जिन स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं उनमें भी छात्र और स्टाफ आएगा। बोर्डिंग स्कूलों में होस्टल सुविधा जारी रहेगी। होली को लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ होली मनाएं। होली के सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे।