नालागढ से आंनदपुर साहिब तक किसानों ने निकाला फतेह मार्च

सुरेंद्र सिंह सोनी। नालागढ़

नालागढ़ में भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चे की नालागढ़ इकाईयों ने नालागढ से पंजाब के आनंदपुर साहिब तक फतेह मार्च निकाला। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सेवादार अनेंद्र सिंह नोटी, जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह, नालागढ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा समेत दर्जनों किसान अपने ट्रैक्टर व गाडिय़ों से नालागढ अनाज मंडी में एकत्रित हुए। करीब एक घंटे यहां पर रकने के बाद फतहे मार्च पंजाब के आनंदपुर साहिब को रवाना हो गया।

इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनेंद्र सिंह नोटी ने कहा कि किसान आंदोलन से प्रदेश के किसान सगंठित हो गया है। अब यहां के किसान व बागवान अपनी समस्याओं को लेकर जल्द ही प्रदेश सरकार के मिलेगा तथा एकजुट होकर समस्या के सामाधान किया जाएगा। विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने कहा कि वह विधायक बाद में है पहले एक किसान है। काग्रेंस पार्टी शुरू से ही किसानों के समर्थन में रही है। और सरकार को चाहिए की उनकी मांग पूरी करे।

जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने कहा कि सभी फसलों की एमएसपी निर्धारित किया जाए तथा गेंहू, धान व मक्की के खरीद केंद्र फसल आने से पहले खोले जाए। इस बार खरीद केंद्र देरी से खुलने से किसानों की धान की फसल काफी खराब हुई।