पशुशाला में लगी आग, लाखाें का नुकसान

उज्जवल हिमाचल। अम्ब

दीपावली के त्योहार के दिन जिला ऊना के कई स्थानों पर आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग की इन घटनाओं में पशुधन के भी आग की चपेट में आकर झुलस जाने की सूचना है। अम्ब के अलोह तथा अठवां में पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। वहीं, उपमंडल बंगाणा के बसलेहड़ में भी पशुशाला, तो उपमंडल गगरेट के पिरथीपुर में मक्की के करीब 500 गठ्ठे जलकर स्वाह हो गए। आग की इन घटनाओं में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने अन्य संपत्ति को राख होने से बचा लिया। दमकल कर्मचारी सुबह चार बजे तक आगजनी को लेकर बचाव कार्यों में भागे रहे।

जनकारी के अनुसार आगजनी की पहली घटना उपमंडल अम्ब के अलोह गांव में वीरवार शाम को करीब चार बजे को घटी यहां रमजान अली, लियाकत अली, शेर मोहम्मद की स्लेटपोश पशुशाला को अचानक आग लग गई। जिसके चलते पशुशालाओं में रखे पशुचारा इमारती लकड़ी जल जाने इन्हें करीब 2.50 लाख रुपए का नुकसान का अनुमान है। वहीं, रात करीब साढ़े आठ बजे गगरेट के पिरथीपुर में शांति देवी के पशुचारे के लिए खेतों में रखे करीब 500 मक्की के गठ्ठे आग में जलकर रख हो गए। घटना में शांति देवी को करीब तीन हजार रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम वापस आम पहुंची ही थी कि रात 9 बजे के करीब सूचना मिली की अम्ब के अठवां गांव में भी पशुशाला को आग लगी है।

हालांकि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन उससे पहले आग के चेप्ट में आकर दो भैंसे व दो बछड़ियां बुरी तरह से झुलस गईं। इसके अलावा पशुओं चारा भी जलकर राख हो गया। इस घटना में करनेल सिंह व रत्न चंद को करीब 4.50 लाख का नुकसान होने होने का अनुमान है। इसके बाद सुबह करीब चार बजे बंगाणा के बसलेहड में लेखराज और अशोक कुमार की पशुशालाओं में आग लग गई। जहां पर आग की चपेट में आकर एक बछड़ा झुलस गया। वहीं, पशुशालाओं में रखा घास व अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में पांच लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।