देश में पहली बार पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार सुबह पेट्रोल की कीमत 100 रुपए ज्यादा हो गई। ऑयल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे का इजाफा किया है। यह लगातार 9 वां दिन है, जब तेल की कीमतें बढ़ीं। दिल्ली में पेट्रोल 89.54 रुपए और मुंबई में 96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 11 बार बढ़ोतरी हुई है।
बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत
कच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर पहुंच गया है। इस साल अब तक कच्चा तेल 21% तक महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। क्योंकि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड भी बढ़ी है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल 63.55 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से इंकार कर दिया है।