सत्ता में बैठे लोगों के लिए सिर्फ 80 फीसदी लोग ही असली भारतीय, बाकी मेहमान : मणिशंकर अय्यर

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

राहुल गांधी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस पर भारत में नफरत फैलाने का आरोप लगाया लगाते हुए हिंदू धर्म व हिंदुत्व में अंतर बताया था। इसके बाद से ही हिन्दुत्व के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेता आमने-सामने हैं। अब इस क्रम में अपने बयानों के लिए मशहूर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का भी नाम जुड़ चुका है। अय्यर ने भी हिंदुत्व के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए सिर्फ 80 फीसदी लोग ही असली भारतीय है, जबकी हमारी नजर में सब भारतीय हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से ज्यादा भारत की विविधता को किसी ने नहीं समझा है। इसके साथ ही अय्यर ने कहा, राहुल जी ने हाल में दो-तीन दिन पहले ये कहा कि हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व में अंतर है।

मैं उसके साथ जोड़ना चाहता हूं कि अंतर यह है कि हम जो हिन्दू धर्म पर विश्वास करते हैं। हम 100 फीसद भारतीय हैं। हम सारे जो इस देश के बाशिंदे हैं, हम उनको भारतीय समझते हैं और चंद लोग हैं हमारे बीच में जो आज के दिन सत्ता में हैं, जिनका मानना है कि नहीं, 80 फीसद भारतीय, जो कि 80 हिन्दू धर्म को मानते हैं, वही हैं असली भारतीय हैं।