वन विभाग ने बरामद किए खैर के 19 मोच्छे

सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

नालागढ़ के रामशहर के सूना ब्लॉक के सलयाच बीट में शामताल बडल में वन काटूओं ने खैर के पेड़ पर कुहाड़ी चलाई। विभाग के वन रक्षक अमित कुमार सूचना मिलते ही जैसे ही मौके पर गया, तो वन काटू अंधेरे का फायदा उठा कर मौके पर फरार हो गए। विभाग ने कर्मचारियों ने मौके से खैर के 19 नग बरामद किए। विभाग ने इस मामले में रामशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। सूना ब्लॉक के अधिकारी राजपाल व सलयाच बीट के वन रक्षक अमित कुमार वन कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर गए।

  • रामशहर सूना ब्लॉक में वन काटूओं ने काटे खैर के पेड़
  • वन रक्षक देख कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागे वन काटू

यह भी देखें : सुंदरनगर में गरजे HRTC पीसमील कर्मचारी, सरकार और प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

वन अधिकारी व कर्मचारियों की भनक लगते ही वन काटने वाले लोग मौके पर भाग गए, लेकिन मौके पर ही कटे हुए खैर की लकड़ी छोड़ गए। विभाग ने मौके से खैर के 19 नग बरामद किए। डीएफओ यशुदीप ने पेड कटने की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग ने कटी हुई लड़की को कब्जे में ले लिया है। विभाग ने इसकी शिकायत रामशहर थाने में भी कर दी है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।