हिमाचल : पोलिंग बूथ मकरिड़ी का गठन, संजय कुमार बने अध्यक्ष

जतिन लटावा। जोगिंद्र नगर

विधायक प्रकाश राणा के मकरिड़ी जोन से मीडिया प्रभारी सुभाष राणा ने बताया कि मकरिड़ी जोन की पहली ग्राम पंचायत कुठेहड़ा में आज पोलिंग बूथ मकरिड़ी का गठन कर दिया गया। जिसमें सर्व सहमति से संजय कुमार को अध्यक्ष, संतोष कुमार को उपाध्यक्ष,अश्वनी कुमार को महासचिव,देशराज को कोषाध्यक्ष, शेर सिंह को सलाहकार, तथा वीर बहादुर, अनिल कुमार, नीमा देवी, गीता देवी, रेखा देवी, संजीव कुमार, बबली देवी, व विमलेश कुमारी को कार्यकारी सदस्य चुना गया।

यह भी पढ़े : डीसी ने जांची बाबा बालक नाथ मंदिर में व्यवस्थाएं

सुभाष राणा ने बताया कि जल्द ही सभी पंचायतों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा तथा नारी शक्ति के लिए महिला मंडलों का गठन किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत कुठेहड़ा के तीनों बूथों से महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत कुठेहड़ा की प्रधान रेखा देवी, वार्ड पंच विमलेश कुमारी, बबली देवी, संजीव कुमार तथा पूर्व बीडीसी सदस्य शेर सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।