प्रदेश ने खोया मधुर भाषी नेता और कुशल प्रशासक: शांता कुमार

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का निधन हिमाचल प्रदेश में एक राजनीतिक युग की समाप्ति है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक कुशल प्रशासक और रचनात्मक राजनीति करने वाले मधुर भाषी नेता थे। मेरे साथ लंबे समय से उनके साथ व्यक्तिगत संबंध रहे। उन्होंने वीरभद्र सिंह के परिवार से गहरी संवेदना प्रकट की और कांग्रेस पार्टी से भी संवेदना प्रकट की है। हिमाचल की नई पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी के नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।