पूर्व विधायक ने किया टूवेल का शुभारंभ, स्वीकृत कार्यों का किया निरीक्षण

सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत कश्मीर पुर के गांव बासोवाल गुजरां कालस वास में आज सिंचाई टूवेल को चालू करवा कर शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। और जनता की समस्याओं को भी सुना ओर उन्होंने कालस वास में नाले के निर्माण के लिए भी जल्द से जल्द निर्माण करने के लिए कहा गया और पीने के लिए पानी की आपूर्ति के लिए नई लाईन डालने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए और जल्दी ये कार्य कर दिए जाएंगे और जनता की समस्याओं को सुना।

उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्रीवाद से प्रधानमत्री सड़क योजना, अनुसूचित जनजाति घटक, मुख्यमंत्री सड़क योजना, और बीबीएनडीए के तहत नालागढ़ में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं और जो सड़के बनी है उन्हें पक्का किया जा रहा है और जहां पर अभी नहीं है उन्हें बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्य को शुरू करवा दिया गया है और अब पेय जल की समस्या का समाधान होगा और उन्होंने बताया कि पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पका करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।

ठाकुर ने बताया कि यहां जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओं को भी जल्दी हल करने का आश्वासन किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं, ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। उन्होंने बताया कि इस पंचायत की गलियों और सड़कों की 75 प्रतिशत समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश मे केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि भिन्न-भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है और राज्य और केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर योजनाएं शुरू की
जाती है।

केएल ठाकुर ने कहा की इस कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इसके कार्य को शुरू करवा दिया गया है और अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर सभी कार्यों के निर्माण क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए, ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके। इस मौके पर मदन लाल, संजीव कुमार, जोगिंद्र सिंह, भीम सिंह, गुरनैव सिंह, मखन सिंह, कर्म चंद, जय पाल, रत्न लाल व अन्य गन मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।