सरकार द्वारा वन विभाग से सड़कों की इजाजत देने पर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने जताया मुख्यमंत्री की आभार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार ने मेरे समय काल की बनी 9 सड़को को वन विभाग से 15 साल के बाद इजाजत दिलवाई विकास के दिग्गज नेताओं ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मजबूत कार्यकर्ताओं के साथ विकास की चर्चा व राजनैतिक रूप रेखा बनाई दस साल के मौजूदा विधायक का कार्य काल काला अध्याय है। विधायक को जनता बदलना चाहती है इस मौके पर रजियाणा खास के प्रधान हंसराज, उप प्रधान राजेश कुमार, डाॅ. साहिब सिंह दबकू, कांगड़ा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, भाजयुमो मोर्चा के अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदीप कोंडल, शमशेर सिंह, मेहर चंद, शामिल रहे।

जिन सड़को को मुख्यमंत्री ने वन विभाग से इजाजत दिलवाई है लिंक रोड बंदला से रसूह चौंक, लिंक रोड कालका माता से कपाड़िया बाई चिलबई, भारथा द्रोबिया सड़क, ग्राम पंचायत गाहलियां राढ बस्ती पंतेहड़ सड़क, लिंक रोड पंचायत पलेरा विल गलूआ नगई टल्ला हरिजन बस्ती, लिंक रोड रुहालकड़ भाटी से मोहाल रुहालकड, फ्रीडम फाइटर सूरम सिंह पड्डा के घर से लेकर संध से बोहडक्वालू, जलाड़ी जन्यानकड़ से जटैहड़ संगम तक, जन्यानकड़ से ओल्ड डिस्पेंसरी तक, यह सब सड़के मेरे समय काल में निकली हुई है।