सरकार की जनहित योजनाओं से 25 हजार लोगों को मिला लाभ: काकू

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने जनहित योजनाओं से 25000 जनता को लाभार्थी बनाया है। पैसे सीधे जनता के खातो में पहुंचाए जा रहे हैं। यह बात चौधरी सुरेंद्र काकू पूर्व विधायक ने चलो गांव की और सबका साथ सबका विकास जन संपर्क अभियान के तहत अनसोली गांव में जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को सुना और हल भी किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र काकू ने महिलाओं वह बुजुर्गों नौजवानों को बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने 25,000 हजार महिलाओं वह पुरुषों को जनहित योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 25,000 लाभार्थियों का रिकार्ड है।

  • अनसोली में पूर्व विधायक चौ. सुरेंद्र काकू ने सुनी शिकायतें

जनता के खातों में सीधा पैसा डाला गया है और जनता को राहत को राहत प्रदान की खातों में पैसा डाला जा रहा है। काकू ने कहा कि मैं कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करता हूं कि भाजपा ही जनहित कार्य कर सकती है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में इस बार बदलाव करें। वह भाजपा का विधायक लाएं और कांगड़ा की सीट को भाजपा की झोली में डालें। जिस तरह से लोकसभा के चुनावों में कांगड़ा में भाजपा 23685 वोटों से जीत दिलाई उसी तरह प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांगड़ा में जीत को बरकरार रखते हुए भाजपा का विधायक लाए वह भाजपा रिपीट सरकार दोबारा बनाए। अनसोली गांव में मुख्यमंत्री ने 3 लाख रुपय कम्युनिटी हाल के लिए वह कूहल के लिए मेहर सिंह की जमीन से प्रेम सिंह की जमीन तक एक लाख पचास हजार रुपए व दूसरी कूहल नजदीक गंगभेरो में भी एक लाख पचास हजार रुपए मंजूर कर भेज दिए हैं।

ठाकुर जय राम सरकार में पैसे की कमी नहीं है। मटोर गवर्नमेंट कॉलेज में मुख्यमंत्री खेल योजना के तहत खेल ग्राउंड के लिए स्टेडियम के लिए बीडीओ दफ्तर के माध्यम से 10 लाख रुपए दिए जिसका काम लगा हुआ है। कॉलेज की जमीन स्थानांतरण नाम करने की प्रक्रिया चली हुई है व कॉलेज बिल्डिंग का मुख्यमंत्री ने नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए हुए हैं कॉलेज की बिल्डिंग पर अनुमानित 11 करोड रुपए लगभग निर्माण लागत लगेगा। पूर्व में कॉलेज का शिलान्यास लोगों को बेवकूफ बनाने नाम मात्र वोट हासिल करने के लिए किया गया था लोकसभा चुनावो में जो व्यक्ति अपनी जमानत गवा चुको उसका पर्दाफाश हो चुका है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने कोहाला, मटौर, सुन्हेड़, मंदल गांव सडक़ के लिए 2 करोड़ 38 लाख रुपए दिए मुख्यमंत्री ने इस सडक़ का शिलान्यास किया, जिसका कार्यजोरों पर है। मनूनी खड्ड सुनेहड़ कोहाला पर बनने वाले पुल के लिए 2करोड 73लाख रुपए मुख्यमंत्री ने दिए। जब मुख्यमंत्री कांगड़ा में आएंगे तो कोहाला गांव में मानुनी खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। विधायक की झूठी डीपीआर झूठी विधायक प्राथमिकता का जमाना गया। विधायक निधि 14 करोड गायब पाई गई ऐसा जनता का कहना है। कांगड़ा विधानसभा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास करवाया जा रहा है।