कैंडल जला कर दी महात्मा गांधी काे श्रद्धांजलि

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

सुंदरनगर के कनैड में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में देश की बेटी के साथ हुई बर्बरता रेप और बाद में जान से मार देने की घटना के रोष में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जला कर ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट संस्था के सचिव कृष्ण लाल भूपी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकार्ता और बच्चों ने श्रद्धांजलि दी और रोष जताया है। सचिव कृष्ण लाल भूपी ने कहा कि प्रदर्शन में लोगों को इस बात का भी रोष था कि मनीषा को क्यों रात को ही जलाया गया, क्या यह सभ्य समाज का काम है।

युवाओं ने मांग की है कि घटना की जिस ने भी अंजाम दिया है। बर्बरता की है फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा की इस कृत्य को करने बालों को अंजाम तक पहुंचना है। इस अवसर पर ईगल स्कूल से वरिष्ठ उपप्रधान जीवाराम चौहान सचिव कृष्ण लाल भूपी कराते सह सचिव रीना चौहान सदस्य परम देव अभिषेक शालू, शालिनी, शिवराम, विशाल चौहान, आयुष चाैहान, प्रिया, दीक्षा चौहान, आदित्य चौहान, सुनिधि, पायल वर्मा, राजवीर, शिवराज चौहान, प्रीति चौहान, अनुराग, मीनू, दिलराज, अभिषेक, राजकुमार, रिया, हर्ष, सानवी, सक्षु, मोनिका देवी, सुनिधि, बंसीलाल, काव्या, सानवी पाठक, पूनम व प्रीत चौहान शामिल हुए।