धूमधाम से निकाली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

गणेश महोत्सव के समापन पर भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शोभायात्रा जमानाबाद, नदेहड़, कोटकवाला, पैहग, सहौड़ा, अब्दुलापुर से होते हुए मनुणी खड्ड में ढोल-नगाड़े की धुन पर भक्तगण नाचते हुए शोभायात्रा में महिलाएं, युवतियां, पुरुष व युवा सभी ने एक दूसरे को गुलाल भी लगाया। सभी गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत कर लोगों ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया व मनुणी खड्ड भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कुलभाष चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष गणेश महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। आज विधिवत पूजा-अर्चना कर गणेश भगवान की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इस अवसर में प्रधान कुलदीप चौधरी, अश्विनी, काका, शुभम, राजेश, शशिपाल, सपना, बिमला व कुंता अन्य ने भाग लिया और गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया और उसके उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया।