शतरंज प्रतियोगिता में जीएवी पब्लिक स्कूल का रहा दबदबा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जिला शतरंज में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा का दबदबा रहा। ठानपुरी के एक निजी स्कूल में हुई प्रतियोगिता में के हर वर्ग में जीएवी के छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंडर 14 लड़कियों के वर्ग में अर्शिया चौधरी, संवेदना राणा, आंचल, आशिमा आंचल, अवंतिका भूषण ने विरोधियों को मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया।

अंडर 14 लड़कों के वर्ग में आर्यवीर ,सक्षम, अनिरुद्ध गुप्ता, सौरभ, रोहन, सवेन नाग के दमदार प्रदर्शन से रनर अप रहे।अंडर-19 लड़कों के वर्ग में शोर्य नाग, सूर्यांश, वंशज, आदित्य, अंकित, सूर्यांश भव्य सूद ने रनर अप ट्रॉफी दिलाई। अंडर-19 लड़कियों जेसिका व अहाना गुप्ता के दम पर तीसरा स्थान हासिल किया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...