हिमाचल : हैंड पंप पर पानी लेने गई लड़की नहीं लौटी घर

एमसी शर्मा। नादौन

नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में बुधवार देर शाम एक नाबालिग लड़की घर से हैंड पंप पर पानी लेने के लिए गई लेकिन पानी लेकर घर वापस नहीं आई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की बहुत देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने हैंड पंप पर जाकर लड़की को ढूंढना शुरू किया। लेकिन वहां पर जो पानी का बर्तन लेकर गई थी वह हैंडपंप पर ही मिला लेकिन लड़की वहां पर नहीं थी तभी आसपास के लोग वहां पर इकट्ठे हो गए और कुछ लोगों ने बताया कि लड़की एक बाइक पर किसी रिक्की नामक लड़के के साथ बैठ कर गई। सभी परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत नादौन थाना में की । परिजनों ने शक के आधार पर रिकी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने बताया कि यह लड़का पहले भी चोरी करने के लिए घर में घुसा था तब भी इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके लड़की को ढूंढने के लिए किसी दूसरे राज्य में टीम रवाना कर दी गई है।