सरकार हर वर्ग के कल्याण को प्रतिबद्ध: परमार

नीरज शर्मा। नगराेटा वगबां

विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने नगरोटा बगवां हलके के विभिन्न कल्याकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संवोधित किया। विपिन सिंह परमार ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये सड़कों, भवनों, पुलों के निर्माण, बिजली के सुधार, पेयजल और सिंचाई इत्यादि सुविधाओं पर व्यय किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के अतंर्गत महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन देने के लिए हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की और इसमें प्रदेश की 2 लाख 78 हजार महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इन्हें राहत देने के लिए 3 रिफिल भी निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए जा रहे हैं।

परमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण कि दिशा में ग्रामीण शहरी आजीविका मिशन कार्यक्रम आरंभ कर महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया जा रहा है। इससे पहले नगरोटा बगवां के विधायक अरूण कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है और क्षेत्र के लोगों को भ्लाभ प्राप्त हो रहा है। वर्चुअल रैली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र भूष्ण नाग, सचिन शर्मा, विनय चौधरी, एसडीएम नगरोटा बगवां शशि पाल नेगी, बीडीओ नगरोटा बगवां सहित हलके लाभार्थी शामिल हुए।