तेजी से बढ़ रहे कोरोना के ग्राफ से सरकार की चिंतित : महेंद्र सिंह

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश सहित मंडी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के ग्राफ को लेकर सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। मंडी जिला को कोरोनामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसकी शुरूआत प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने मंडी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान की। जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस अभियान को आंगनबाडी वर्कर और आशाव र्करों के माध्यम से ग्राउंंड लेवल पर चलाया जाएगा, ताकि सही समय पर कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान हो सके और उनका उपचार हो सके।

मंडी जिला में कोरोना के लगभग 580 केस एक्टिव हैं और 28 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मंडी में कोविड-19 को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना महमारी फैली है, इसके कई कारण हैं जिनमें दूसरे राज्यों के मजदूर जो कोरोना पाॅजिटिव पाए गए और राज्यों की सीमायें खोलने के बाद दूसरे राज्यों से हिमाचल के लोग जो वापस लौटे उनमें कुछ लोग पाॅजिटिव निकले हैं।

इसके कारण काॅम्युनिटी स्प्रैडिंग हो रही है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में कोरोनामुक्त अभियान चलाया जाएगा और मंडी जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला होगा, जो कोरोनामुक्त होगा और इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाव र्करों के माध्यम से ग्राउंड लेवल चलाया जाएगा, ताकि कोरोना पाॅजिटिव मरीजों को चिन्हित किया जा सकें।