ग्रीन लेम कंपनी ने आपदा प्रबंधन कोष में दिए डेढ लाख

सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

नालागढ़ के पंजैहरा की ग्रीन लेम कंपनी ने मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन कोष में 1 लाख 51 हजार रुपए की राहत राशि सरकार को कोरोना महामारी के दौर में प्रदेश के लोगों की मदद करने के लिए दिए है। कंपनी के अध्यक्ष बीएल शर्मा व एचआर प्रबंधक रामफल गड़वाल ने बताया कि कोरोना महामारी से सभी राज्य प्रभाावित हो रहे हैं।

हिमाचल भी इससे अछुता नहीं रहा है। इसलिए कंपनी का फर्ज बनता है कि वह भी आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करे। उन्होंने बताया कंपनी समय-समय पर बीबीएन क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेती आई है और महामारी की स्थिति में भी सरकार और क्षेत्र के लोगों का साथ देने के लिए तत्पर खड़ी है।