हरदीप बाबा का नालागढ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

सुरेंदर सिंह सोनी। नालागढ

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा का पांचवी बार अध्यक्ष बनने के बाद नालागढ पहुंचने पर समर्थकों ने उन्हें लड्डूओं से तोला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के समय में नालागढ़ क्षेत्र विकास का ग्रहण लग गया है। पिछले चार साल के दौरान यहां पर मुख्यमत्री समेत किसी बड़े मंत्री का दौरा नहीं हुआ जिससे यह क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है।
बावा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में नालागढ में अथाह विकास हुआ। रामशहर को तहसील का दर्जा दिया गया। पंजैहरा में उप तहसील बनी। नए कालेजों का निर्माण किया गया।

पी.एच.सी. को सी.एच.सी. बनाया गया। कई स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र खोल गए। स्कूल अपग्रेड हुए। बी.बी.एन.डी.ए. के माध्यम से सडक़ों का जाल बिछा। नए पुलों का निर्माण हुआ। जब से भाजपा सरकार बनी है तब से पूर्व विधायक गलियों, हैंडपंपो व ट्रांसफार्मरों के उद्घाटन करके नारियल फोडऩे में व्यस्त है। नदियों नालों का खनन कर लूट की जा रही है। नेता अपना बिजनैस चमकाने में व्यस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा हैै। अफरशाही पूरी तरह से सरकार पर हावी है। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी लोग एड़ी चोटी का जोर लगाएगें तथा सोलन जिले की पांचों सीटें कांग्रेस की झोली में डालने के लिए प्रयासरत है।