उज्जवल हिमाचल। करस़ोग
उपमण्डल करसोग (Karsog) की ग्राम पंचायत बेलरधार के सालानानाला में घास काटने गयी 35 वर्षीय महिला की ढांक से गिरने के कारण मौत ही गई। महिला लगभग 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। महिला के गिरने की सूचना साथ में घास काटने गयी एक लड़की ने दी जो महिला के साथ घास काटने गयी थी तब उसे आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर देखा।
महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की पहचान सत्या देवी पत्नी भास्कर राम उम्र लगभग 35 वर्ष गांव धार परिणी बेलरधार के रूप में हुई है। महिला अपने पीछे दो बच्चे एक 12 वर्ष व एक 6 वर्ष का छोड़ गई है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः डीएवी भड़ोली ने एक बार फिर उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन से शिमला में मनवाया लोहा
डीएसपी करसोग गीतांजली ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि 35 वर्षीय महिला की ढांक से गिरने पर मृत्यू हो गयी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जाँच की जाएगी।