हिमाचल बजट: प्रदेश में भरे जाएंगे डॉक्टरों के 500 पद

उज्जवल हिमाचल। शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चुनावी साल में अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बजट में प्रदेश में डॉक्टरों के 500 पद भरे जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम ने मोबाइल क्लीनिक योजना शुरू करने की घोषणा की जिसमें डॉक्टर पारिवारिक तौर पर काम करेगा। इसके साथ  50 और एंबुलेंस खरीदी जाएंगी।

सीएम जयराम बजट में कर्मचारियों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत समाज के सभी वर्गों पर फोकस करने का प्रयास कर रहे है।