BIG BREAKING: सरकार ने 31 मई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, कोई ढील नहीं, जारी रहेंगी बदिशें

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कोविड संकट की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 31 मई तक कोरोना कफ्र्यू को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। वहींं मंत्रिमंडल ने नई एक्ससाइज पॉलिसी व टोल पालिसी को मंजूरी दी है। निर्णयों की जानकारी देते हुए मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि कोरोना केस पिछले एक हफ्ते से कम हुए है लेकिन मृत्यु दर कम नहीं हो रही। ऐसे में कोरोना कफ्र्यू 31 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी बंदिशें यथास्थिति के अनुसार जारी रहेगी। कैबिनेट ने 34 एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के पद प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सीधी भर्ती भरने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी व टांडा में प्रोफेसर अस्सिटेंट के 5 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने सवास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए कई प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। कृषि विभाग में 20 पद ड्राइवर के व 3 नए निगमो में 33 पद भरने की मंत्री मण्डल ने स्वीकृति दी है।

इसके अलावा कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश की नई एक्ससाइज व टोल पालिसी को मंजूरी दी है। यह पॉलिसी स्थितियां सामान्य होने की अवस्था मे जून से लागू किया जाएगा अन्यथा इसे जुलाई से लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने हिमाचल भू- जोत अधिनियम 1971 में संशोधन किया गया है। इसमे एक निश्चित सीमा है जिसमे किसी को एक निश्चित निजी भूमि ही रखने का अधिकार है। चाय बागानों को इसमे पहले छूट दी गई थी। इसके बाद यह विधानसभा में जाएगा।

परौर में होगा कोविड-19 के रोगियों का इलाज, सीएम ने किया मेकशिफ्ट अस्पताल का लोकार्पण