27 को कांग्रेस मनाएगी काला दिवस, सरकार पर बरसे राठौर-अग्निहोत्री

बोले; जश्न जैसा कोई काम नहीं, जिला व ब्लॉक स्तर पर किए जाएंगे प्रदर्शन

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

हिमाचल कांग्रेस भाजपा सरकार के 3 साल के कार्यकाल को हिमाचल के इतिहास के सबसे बुरे दिन बताकर 27 को काला दिवस मनाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को 27 दिसंबर को तीन साल हो रहे हैं। तीन वर्ष का ये कार्यकाल प्रदेश की जनता पर भारी पड़ा है। जश्न जैसा सरकार ने कोई काम नही किया है। लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ गए हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी वे वादे महज चुनावी जुमले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो विकास के काम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय मे शुरू हुए भाजपा उसके उद्घाटन कर रही है। कोरोना काल मे किसी की कोई मदद नही की गई।

कोरोना काल मे 20 लाख करोड़ में हिमाचल के हिस्से में क्या आया उसका किसी को पता नहीं चल पाया। लॉकडाउन के बाद जिस तरह से बिना स्वास्थ्य जांच के लोग हिमाचल में आए उससे प्रदेश के गांव-गांव मे कोरोना पहुंच गया। अस्पतालों स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल सरकार के मंत्रियो ने स्वयं खोली। हिमाचल में 15 लाख युवा बेरोजगार है । देश मे बेरोजगारी की दर 7.7 प्रतिशत है लेकिन हिमाचल में 20 प्रतिशत से अधिक है। सरकार ने किराया 50 प्रतिशत बढ़ाकर लोगों को निचोडऩे का काम किया है। सरकार ने कोरोना के समय में आपदा को अवसर में बदल कर घोटालों को अंजाम दिया। भाजपा के सरकार में फर्जी डिग्रियां बांटी जा रही है , कानून व्यवस्था चरमरा गई है जिससे। अपराध बढ़ा है। छोटी बच्चियों से बलात्कर हो रहे है। गुडिय़ा रेप मामले को भाजपा ने राजनीतिक लाभ उठाया लेकिन जब आज इनकी सरकार है लेकिन गुडिय़ा के परिवार को आज भी इंसाफ की दरकार है।

तीन साल सिर्फ कुशासन, विश्वासघात व बर्बादी के: मुकेश अग्निहोत्री

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल सुसाशन व विकास के नही बल्कि कुशासन, विश्वासघात व बर्बादी के है। सरकार की वजह से कोरोनकाल में 2 हजार मौते हो गईं, लेकिन सरकार संवेंदनहीन है जो जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। जयराम के पास 3 साल में तीन उपलब्धियां नही है। उन्होंने कहा कि देव भूमि में पहली बार सरकार के समय मे 1 हजार लोगों ने आत्म हत्या की है इन्हें जश्न नही मातम मनाना चाहिए। यह काला दिवस है। तीन साल झूट ओर लूट के हैं हर तरह का माफिया पल रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को अब बिस्तरा समेट लेना चाहिए क्योंकि सरकार जनता पर बोझ बन गई है। सरकार ने सभी योजनाओं का दिवाला निकाल दिया है। राशन, बिजली, पानी महंगा कर दिया है। सीमेंट, गैस के दाम आसमान छू रहे है। आज आम आदमी का महंगाई में जीना दूभर हो गया है। हिमाचल की सरकार यूटूर्न ले रही है।

  • डबल इंजन की सरकार में कर्जा लेकर घी पिया जा रहा

आज का फैसला कल बदल जाता है। डबल इंजन की सरकार में कर्जा लेकर घी पिया जा रहा है। जितने भी फॉरेन फंडिंग के प्रोजेक्ट धराशायी हो गए है। जश्न पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पहली सरकार हैं जिसने तुगलकी फरमान जारी कर पैदल चलने वालों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि मजबूरी में जयराम सरकार बनी थी आज पूरा प्रदेश मजबूर बन कर रह गया है। कोरोना काल मे विकास की बात की जा रही है लेकिन सरकार जो मूलभूत सुविधाओं को जनता को देनी चाहिए थी उसमे भी सरकार फैल हुई है। पंचायत के चुनाव में रोस्टर की भाजपा की सरकार ने धज्जियां उड़ा दी है। सरकार फर्जी शिलान्यास कर रही है सरकार कागज़ों पर ही विकास कर रही है धरातल पर कुछ नही हो रहा है। इसलिए 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी जिसका मन जनता ने बना लिया है।