हिमाचलः कांग्रेस ने सरकार से मांगा रिज पर वीरभद्र सिंह प्रतिमा लिए मांगा स्‍थान

उज्जवल हिमाचल व्यूरो। शिमाला

हिमाचल प्रदेश के छह बार रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार से रिज मैदान पर स्थान मांगा है। पार्टी ने इसके लिए राज्य सरकार से उपयुक्त स्थान मुहैया करवाने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन केवल उपयुक्त स्थान मुहैया करवाए।

प्रतिमा का निर्माण पार्टी अपने खर्च पर करेगी। प्रदेश के किसी बड़े संस्थान का नाम वीरभद्र सिंह के नाम पर रखा जाए। प्रदेश के नवनिर्माण में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। अब उनकी स्मृतियां शेष हैं। कांग्रेस कमेटी की यह इच्छा है कि वीरभद्र सिंह की याद में रिज मैदान में उनकी स्मृति में कोई स्मारक बने।