वैक्सीनेशन पर विपक्ष ने घेरी सरकार : कांग्रेस ने पूछा, वैक्सीन की कमी तो प्राइवेट हॉस्पिटल में टीकाकरण कैसे

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह, आशा कुमारी, विक्रमादित्य व सुधीर शर्मा ने बोला हमला

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह, आशा कुमारी, विक्रमादित्य व सुधीर शर्मा ने शिमला में आज सयुंक्त प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने कोविड से निपटने में सरकार को असफल बताया है। उनका कहना है कि कोविड काल में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर वैक्सीनेशन में भी धांधली के आरोप लगाए है। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा ने कहा टीकाकरण अभियान पर कांग्रेस को ऐतराज है। टीकाकरण लोगों का सवैधानिक अधिकार है। लेकिन मुख्यमंत्री का बयान जिसमे 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों के 15 जून टीका नही लगेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीन की कमी है तो प्राइवेट हॉस्पिटल में टीका कैसे आ गया। टीकाकरण को लेकर धांधली हो रही है अमीर लोग तो टीका लगा सकते हैं लेकिन गरीबों को इससे वंचित किया जा रहा है। सभी को बिना पक्षपात के टिका लगना चाहिए। प्रदेश सरकार टीकाकरण अभियान में फे हुई है। 3200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई । हजार से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली है जिसमें इनका सांसद भी शामिल है। लेकिन सरकार इस पर सरकार शर्मिंदा नही है। सरकार तीसरी लहर से निपटने की बात कर रही है लेकिन लोग आईसीयू बेड्स की कमी के कारण मरने को मजबूर हंै। मुकेश ने कहा कि कोविड काल मे भ्रष्टाचार चरम पर है। करोड़ो के मेकशिफ्ट हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं। सरकार इसके ठेके किसे दे रही है इसकी जानकारी दे। प्रदेश को विदेशों से मिल रही राहत सामग्री की बंदरबांट की जा रही है। इसका कहा प्रयोग किया जा रहा है इसका ब्यौरा दे। संक्रमित लोगों को दी जाने वाली राहत सामग्री की जगह-2 नुमाइश की जा रही है। नकली दवाएं बनाई जा रही है। सरकार की मिलीभगत के बिना यह संभव नही नही है। यह किसकी शह में हो रहा है इसका सरकार जवाब दे। कोविड काल मे महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल डीजल के दाम सौ रुपये पहुंच गया है। एक्साइज ड्यूटी अधिक होने के कारण यह रेट बढ़ा है सरकार को इसमे कमी कर राहत देनी चाहिए। इसलिए यह सरकार कोविड काल मे पूरी तरह असफल हुई है।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में शुरू से ही भ्रष्टाचार हुआ है। जो भी हॉस्पिटल बनाये जा रहे है इनमें धांधलियां हुई हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के नही केवल अपने विधानसभा के ही मुख्यमंत्री है। उन्होंने महेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए की जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हो रहा है। सारा बजट इन दोनों के क्षेत्रों में खर्च हो रहा है। जयराम कांग्रेस को धमकाने का काम कर रहे हैं। कौल सिंह ने कहा कि सरकार कोविड काल मे स्वयं बनाये नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं। जिससे कोरोना पर काबू नहीं पाया जा सका है।