हाटी समुदाय को जनजातिय दर्जा दिलवाने में सीएम जयराम की रही अहम भूमिका: शांता

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बार दिल्ली के प्रवास में केन्द्र सरकार से तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्राप्त की है इसके लिए उन्होने उन्हें बहुत बहुत बधाई दी है।

उन्होने कहा है कि सिरमौर जिला के हाटी समुदाय के लोगो को जन जाति का दर्जा दिलवाने का काम कई वर्षो से लटका हुआ था। इस सम्बंध में कई बार कोशिश की परन्तु सफलता नही मिली। जयराम ठाकुर ने गृह मंत्री अमित शाह से मिल कर वर्षो से रूके हुए उस काम को करवाने का रास्ता निकलवा लिया। उन्होंने हाटी समुदाय के लोगों को भी बहुत बहुत बधाई दी है।

शांता कुमार ने कहा कि मण्डी जिला के लिए अन्तर्राश्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा हिमाचल प्रदेश को भारत के पर्यटन मानचित्र पर ले आयेगा। इस सम्बंध में समझौता करवाने के लिए जयराम ठाकुर बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 6 रोप वे की स्वीकृत और उसके लिए केन्द्र से धन की व्यवस्था भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन की दृश्टि से यह रोप वे अत्यन्त महत्वपूर्ण सिद्ध होगें।

शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए जयराम ठाकुर लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने भारत सरकार का भी बहुत धन्यवाद किया है कि उन्होंने इन तीनों योजनाओं के लिए हिमाचल प्रदेश को सहयोग दिया।