हिमाचलः पक्षियों की प्रजातियों में वृद्धि, 373 किस्‍मों की हुई पहचान

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल में इस बार पक्षियों की 373 प्रजातियों की पहचान हुई है। 18 से 21 फरवरी तक ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट डे का आयोजन हुआ। पिछले साल 12 जिलों में पक्षियों की 347 प्रजातियों का पता चला था। वन्य प्राणी विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में पक्षियों की प्रजातियों में हर साल वृद्धि हो रही है।

इनकी संख्या बढ़ी है या नहीं, इस बारे में अलग से सर्वेक्षण नहीं हुआ है। पक्षियों की गिनती 2017 से हो रही है। इससे पहले अनौपचारिक तरीके से पता लगाया जाता था। हर दिन बर्ड वाचिंग सेशन हुआ। यह कम से कम 30 मिनट का रहा। वन विभाग के अलावा स्थानीय लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया।

इन अफसरों को सौंपा था जिम्मा
पक्षियों की गिनती को लेकर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी अनिल ठाकुर ने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य संभाला। डीएफओ एनपीएस धोल्टा, रवि शंकर, अनीश शर्मा, वेटरनरी अधिकारी डाॅ. कर्ण सहगल, वनरक्षक संतोष ठाकुर राज्य समन्वयक रहे। प्रदेशभर में 17 टीमें गठित की गई थीं।

प्रजातियों में हुई वृद्धि
वन्य प्राणी विंग के एपीसीसीएफ अनिल ठाकुर हिमाचल में पक्षियों की प्रजातियों में वृद्धि हुई है। 2017 से लगातार पक्षियों की गिनती हो रही है। इस बार विभिन्न टीमों ने पक्षियों की 373 प्रजातियों की पहचान की है।