जोगिंद्रनगर में ट्रायल के दौरान युवक को आई गंभीर चोट

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर 

एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर में अपने साथियों के साथ दौड़ लगा रहा एक युवक ट्रायल के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़ा, जिससे उसकी टांग फ्रेक्चर हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। युवक की पहचान धर्मपुर हलके के दीपक राणा के रूप में हुई है।

वह एथलेटिक्स सेंटर में सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण हासिल कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब अपने अन्य सहयोगी खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। सहयोगी उसे उपचार के लिए
नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक्स रे करवाया गया।

टांग में फ्रेक्चर को अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं, एंबुलेंस के लिए एक घंटे तक इंतजार नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से लोग परेशान है। लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

चिकित्सकों ने एक्स-रे करवाने के बाद दीपक राणा को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस के लिए भी करीब एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि घायल खिलाड़ी को बेहतर उपचार के लिए टांडा रेफर कर दिया गया। कोच गोपाल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।