शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्रों का हुआ समापन

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शान्ति के लिए नौ दिन से चल रहे गुप्त नवरात्रों का विधिवत समापन हो गया। इसके साथ माता ज्वाला के प्रकटोत्सव के बाद आज पूर्णाहुति के बाद विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया। यज्ञ शाला में मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह, विधायक रमेश धवाला, एसडीएम मनोज ठाकुर व पुजारी वर्ग ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया।

इसके बाद मन्दिर अधिकारी एसडीएम व विधायक धवाला ने कन्या पूजन किया। न्यास सदस्य पुजारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि इन गुप्त नवरात्रो में गणपति, गायत्री, बटुक भैरव का 5 लाख व ज्वालामुखी मूल मंत्र सवा 11 लाख की संख्या में किया गया। इसके साथ दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ भी किये गए। उन्होंने बताया कि मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति व जनकल्याण की भावना हो, इसी उद्देश्य की कामना के लिए यह अनुष्ठान किया गया।

आज पुर्णाहुति के बाद भन्डारे का भी आयोजन किया गया। एसडीएम मनोज ठाकुर व विधायक रमेश धवाला ने नवरात्रों के समापन के लिए सभी का धन्यवाद किया और माता से प्रार्थना की विश्व का कल्याण हो और बताया कि नवरात्रों में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया।