हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कर्मचारियों के समर्थन में उतरी आप

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जिला परिषद कर्मचारी/अधिकारी महासंघ पिछले छह दिनों से अनिश्चतकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर हैं। वहीं, बीडीओ कांगड़ा कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के राज्य संयुक्त सचिव अमन गुलेरिया भी हड़ताल पर उनके साथ बैठ गए है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगे बिल्कुल जायज़ है।

सरकार यह भूल गई है कि कर्मचारियों के बिना सभी पंचायतों का विकास कार्य ठप्प पड़ा है। इनके बिना कोई भी व्यक्ति तहसील में अपना विभिन्न प्रमाण पत्र नहीं बना सकता है। सबसे अधिक समस्या नई भर्तियों में जाने वाले अभ्यार्थियों को हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उस दिन का इंतजार न करे जब विभिन्न पंचायतों के लोग काले झंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।