विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खड़ी की एक और कार्यकारिणी, कांगड़ा के अशोक हिमाचली चुने गए प्रदेश प्रवक्ता

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने एक और जंबो कार्यकारिणी खड़ी कर दी है। हिमाचल में सत्ता पर काबिज होने के लिए हाईकमान ने कांग्रेस नेताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने के फरमान जारी किए गए हैं। हाईकमान ने छह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, तीन कार्यकारी सदस्य, एक जिला अध्यक्ष और 42 सचिव बनाए गए हैं। जिनमें कांगड़ा के अशोक हिमाचली को प्रदेश का प्रवक्ता चुना गया है। जिसको लेकर अशोक हिमाचली ने कांग्रेस हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

अशोक हिमाचली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि इसमें आम कार्यकर्ता को भई उंचे पद दिए जाते हैं ताकि पार्टी जमीनी स्तर के हालातों को भी पार्टी से अवगत करवा सके। हिमाचली ने कहा कि वह पूरी लगन के साथ इस पद पर काम करेंगे। इस नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, श्री वेणुगोपाल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।