पेड़ गिरने से जाम हुआ कांगड़ा बाईपास रोड, घंटों फंसे रहे लोग

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा वाइपास पर पेड़ गिरने के कारण जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने से लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। इससे मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लगा।

वहीं, पेड़ गिरने के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।