हिमाचलः केवल सिंह पठानिया का पहली बार अम्बाडी में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

हिमाचलः केवल सिंह पठानिया का पहली बार अम्बाडी में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
केवल सिंह पठानिया चुनावों की जीत के बाद विधायक बनने के बाद पहली बार अम्बाडी पंचायत के भाटी गाँव मे वार्ड न. 7 में विद्युत संचालित हैण्डपम्प का उदघाटन में पहुँचने पर भाटी में जनता द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। विधायक पठानिया ने भाटी की जनता को विद्युत संचालित हैण्डपम्प का उदघाटन करके जनता को समर्पित किया।

अम्बाड़ी की जनता को विधायक पठानिया ने कहा कि जो आपने अपना आशीर्वाद मुझे दिया उसके लिए मैं उनका तहेदिल से धन्यवाद करता हूं। जो वायदा चुनावों के समय जनता से किए थे उनको पूरा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। धीरे-धीरे सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। पठानिया ने कहा को शाहपुर की जनता ने मुझे विकास करवाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया है। उसको मैं पूरी ईमानदारी से निभाउंगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज की है। जो पिछले पांच वर्षाे में विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़े थे। पिछले भारी बारिश के कारण हुई तबाही से नुकसान जायजा लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रख दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः IIHE 2023: RS बाली की इन्वेस्टर्स से अपील, “हिमाचल के फ्रेंडली माहौल में करें इन्वेस्ट”


मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत पैकेज दिया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र के धार कंडी को संवारा जाएगा। जिससे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। हर क्षेत्र के वर्गाें की जनता का समान विकास करवाया जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि मैं आपके द्वार अपकीं सेवा में 24 घण्टे रहूंगा। जो समस्याएं जनता ने विधायक के पास रखी उनको सभी को पूरा किया जाएगा। बन्द पड़ी नालियों को जल्द खोलने के लोकनिर्माण विभाग को निर्देश दिए।

भाटी गाँव में महिला मंडल भवन बनाया जाएगा। ओबीसी वर्ग के लिए एक मॉडर्न ओबीसी भवन बनाया जाएगा। राजोल, अम्बाड़ी, भाटी, मुदला, मकरोटी के लिए दो बसों को चलाकर जनता को बस सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रधान विक्रम सिंह, उप प्रधान अजय कुमार, जल शक्ति विभाग एकसईएन अमित डोगरा, एसडीओ रजाक मोहम्मद, लोकनिर्माण विभाग एसडीओ, बिजली विभाग एसएडीओ अनिल शर्मा, एसएमओ हरिंदर पाल, विजय कुमार उप प्रधान, अजय कुमार पूर्व प्रधान, सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रदीप बलोरिया, सुरेश पटाकू, अश्वनी चौधरी पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष, प्रवीण कुमारी वार्ड सदस्य, किरण कुमारी, समस्या देवी, बलदेव सिंह, अमर सिंह, राकेश कुमार प्रधान आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।