हिमाचलः विपक्ष ने खोला विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में सत्तापक्ष ओर विपक्ष में गतिरोध थमने का नाम नही ले रहा है। विपक्ष ने अब विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार को पद से हटाने की मांग की है। शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस के 19 विधायकों ने हस्ताक्षर करके सचिव को एक रेगुलेशन दिया है जिसके तहत कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार तानाशाही तरीके से सदन का संचालन कर रहे हैं इसलिए उन्हें भारतीय संविधान के आर्टिकल 179 सी के तहत रूल 274 के जरिए हटाया जाए।

विपक्ष के विधायक शुक्रवार को सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विधानसभा सचिव को नोटिस सौंपने पहुचे ओर नोटिस देकर सदन से बाहर आ गए और विधानसभा परिसर में काले बिले लगा कर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि वह किसी दल विशेष के हो।जबकि विधानसभा की परंपरा रही है, कि हर अध्यक्ष ने सदन की गरिमा को हमेशा बनाए रखा।

एक समय तो विधानसभा के अध्यक्ष ने पार्टी से दल विशेष से इस्तीफा देकर के अध्यक्ष पद का को सुशोभित किया था। लेकिन विपिन सिंह परमार लगातार लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन करते रहे हैं।उन्होंने कहा कि विपक्ष के सवालों को लगाया नही जा रहा है और मंहगाई बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा का समय नही दे रहे है।विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को समय नही दे रहा है जिसके खिलाफ आज विधानसभा सचिव को नोटिस देकर उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है। विपक्ष अब सदन की कार्यवाही में भाग नही लेगा।