स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल की विभूतियों को मिला सम्मान

उमेश भारद्वाज। मंडी

 

  • 4 विभूतियों को मिला हिमाचल गौरव पुरस्कार
  • परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार को मिला हिमाचल गौरव, सूबेदार मेजर बलवंत सिंह भी बने हिमाचल गौरव
  • तीन विभागों और एक अधिकारी को मिला सिविल सर्विस अवार्ड
  • एक अधिकारी और एक चालक को दिया गया प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड
  • 11 खिलाड़ियों को सरकार ने नकद ईनाम देकर किया सम्मानित
  • पुलिस विभाग को 34 लाईट मोटर वाहन

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन और खण्ड विकास अधिकारी गोहर निशांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसिज पुरस्कार से सम्मानित किया। डाॅ. आरके परूथी और सतपाल को प्रेरणा स्रोत पुरस्कार जबकि सूबेदार संजय कुमार, सूबेदार मेजर बलवंत सिहं, करतार सिंह व राहुल रैना को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने आशीष कुमार, प्रियंका नेगी, ऋतु नेगी, कविता ठाकुर, अजय ठाकुर, खिला देवी, दीक्षा ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, ज्योतिका दत्ता, विकास ठाकुर और कोच नरेश कुमार को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय योगदान के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुलिस विभाग को 34 लाईट मोटर वाहन प्रदान किए।