बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां हैं भ्रष्टाचार का मगरमच्छ: डॉ. राजन सुशांत

शैलेश शर्मा। चंबा

जैसे-जैसे प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में 2022 के चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने तरीके से अपने प्रचार में जुट गई है। चम्बा मुख्यालय के सर्किट हाउस में सोमवार को पूर्व सांसद और हिमाचल रीजनल एलायंस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजन सुशांत ने एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी को जमकर निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों में भ्रष्टाचार का मगरमच्छ हैं और अब सुनने में आया है कि केजरीवाल सरकार भी हिमाचल में चुनाव लड़ने के लिए आ रही है। उनका स्वागत है लेकिन इससे पहले जो दिल्ली और पंजाब ने बीवीएम का पैसा हिमाचल को देना है वह भी सुप्रीम कोर्ट के हवाले से उसका चेक लेकर आए।

उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जहाज का मंत्री कहा वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रेम कुमार धूमल की तारीफ भी की 2022 के चुनावों में हिमाचल रीजनल अलायंस पार्टी भी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है।

वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है और प्रदेश सरकार रोजगार पैदा करने में सबसे नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 72 लाख की आबादी के राज्य में 14 लाख नौजवान पढ़े-लिखे बेरोजगार हैं और हिमाचल की सरकार चाहे कांग्रेस की बीजेपी की बेशर्मी से राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में एक आंकड़ा सामने आया था कि गत 3 वर्षों में उन्होंने 41284 युवाओं को नौकरी दी है। लेकिन बेरोजगारी के हिसाब से आंकड़ा मात्र 1% ही रहा और वह आंकड़े बिल्कुल झूठे हैं। इसका यही मतलब हुआ कि 14 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए सरकार के 100 वर्ष लग जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार प्राइवेट क्षेत्र पर भी नौकरी दिलाने में नाकामयाब रही हैं क्योंकि प्राइवेट क्षेत्र के जो भी इंडस्ट्रि के मालिक होते हैं वह सरकार से मिल जाते हैं और उन्हें चंदे के रूप में रिश्वत देते हैं। वह चाहे कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की बारी बारी से लूटने का काम करते हैं जिससे बेरोजगारी और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से भी ज्यादा शोषण सरकार लोगों का कर रही है। अगर नेताओं ने अपना वेतन बढाना हो तो चाहे कांग्रेस की पार्टी हो या बीजेपी की मेज पीट-पीट कर उस बिल को संसद में पास करती हैं। वहीं, उन्होंने कहा की एचआरए की सरकार बनाओ 24 घंटे के अंदर डेढ़ लाख एनपीएस के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम लागू करके देंगे और वह भी बिना कर्जा उठाएं। उन्होंने कहा की वह मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहे हैं कि ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किए जाए अगर उन्हें इस बात की समझ नहीं है तो मेरे साथ बैठकर पूछे कि किस तरह से ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी लेकिन वह कुछ नहीं चाहते।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास खाने को रोटी नहीं है और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर तो आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल होना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री धड़ल्ले से हेलीकॉप्टर में सफर कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सरकारों में रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतनी ज्यादा उम्र में भी सड़कों पर सफर ही करते थे। लेकिन जयराम ठाकुर आज भी हेलीकॉप्टर का सफर करके करोड़ों रुपए बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग हैं उन्हें हेलीकॉप्टर वाला और नाटियों वाला मुख्यमंत्री कहेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनावों से महज 4 महीने पहले अगर वह मुक्त में 125 यूनिट बिजली दे रहे हैं या पानी फ्री में दे रहे हैं या महिलाओं को 50% बसों में किराए के लिए छूट दे रहे तो लोगों पर कोई एहसान नहीं कर रहे। क्योंकि 4 महीने में मात्र अगर एक व्यक्ति प्रति देखा जाए 75 पर के हिसाब से खर्च होता है। वहीं एक घर के बिल में अगर 150 रुपए छूट हुई तो 3 महीने में 450 बनते हैं। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो इतने से पैसे छूट देकर लोगों का वह बेबकूफ नहीं बना सकते हैं।