राठौर बोले-मुख्यमंत्री की घोषणाएं चुनावी जुमले, सरकार के पास नहीं कोई विजन

उज्जवल हिमाचल। शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ण राजयत्व दिवस पर कर्मचारियों व जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। कांग्रेस ने इन घोषणाओं को महज चुनावी घोषणाएं बताया है। बीजेपी की प्रदेश में 4-0 से हार के बाद होश ठिकाने आ गए हैं। चुनावों को देखते हुए ही यह कोरी घोषणाएं की जा रही है जो पूरी नहीं होगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला में कही।

कुलदीप राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कर वाहवाही लूटने की कोशिश की है। कर्मचारी लंबे समय से मांगे उठा रहे थे। बड़ा हुआ डीए कब से दिया जाएगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि 60 यूनिट फ्री का कोई औचित्य नही है। सरकार को 100 यूनिट बिजली फ्री देनी चाहिए। 65 हजार करोड़ से ज्यादा के कर्ज के बोझ में दबे प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना बजट के घोषणाएं कर रहे हैं। रोजगार की कहीं कोई बात नहीं की जा रही है, महंगाई रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है और ना ही मुख्यमंत्री के पास कोई विजन है।