कांग्रेस-बीजेपी ने अगर दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई होती तो आज हिमाचल कर्ज तले ना दबा होता: सुभाष शर्मा

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल रीजनल अलायन्स के स्टेट कोऑर्डिनेटर व हिमाचल जनक्रांति पार्टी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने आज कोटला में पत्रकारों के समक्ष प्रदेश के दोनों राष्ट्रीय प्राटी काग्रेस व भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार की नीतियों पर हिमाचल सरकारो ने अगर अम्ल किया होता आज प्रदेश ऋण मुक्त होता।

सुभाष शर्मा ने कहा कि 1966 में हिमाचल के पुनर्गठन के पश्चात बीबीएमबी से 15 लाख करोड़ व शांनन विधुत परियोजना में 80 लाख प्रतिदिन आय लेने में प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों ने अगर दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई होती तो प्रदेश सरकार आज 70000 करोड के कर्जे तले ना दबा होता और ना ही 14 लाख बेरोजगारों की फौज खड़ी होती। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्रियां होने के बावजूद हिमाचल में पड़ोसी राज्यों से महंगा सीमेंट मिल रहा है।

भाजपा पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि रोड शो अधिकांश विपक्षी पार्टियां करती है लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सीमेंट, गैस, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर लोगों को रथ पर चढ़कर क्या संदेश देने जा रहे हैं। कहा कि 1966 में पुनर्गठन के बाद जारी श्वेत पत्र में लिखा गया था कि जिस प्रदेश में कोई परियोजना बनी या चल रही होगी उस पर उसी प्रदेश का हक होगा लेकिन 74 वर्ष बीत जाने पर भी बीबीएमबी को प्रदेश सरकार के अंतर्गत करवाने में प्रदेश के सता पर काबिज रहने के बाबजूद सफल नहीं हो पाए। कहा कि चंडीगढ़ के गठन में हिमाचल का 7:19 का अपना हिस्सा लेने की प्रदेश सरकार कवायद शुरू करें। शर्मा ने कहा कि जब तक डोर दिल्ली के हाथ मे रहेगी हिमाचल वासियों के हाथ खाली ही रहेंगे। प्रदेश में सत्ता की चावी दिल्ली से रिमोट कंट्रोल होकर ना चले ,इसलिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं, 1 मई से छोटे-छोटे समूह में यह अभियान चलाकर प्रदेश की जनता को दोनों प्रमुख दलों के नाकामयाब नीतियों को जनता के बीच लेकर जायेगा। हिमाचल प्रदेश का रेत बजरी पत्थर वाहरी राज्यों में महगाई सरकार की नाक के नीचे महगा बिक रहा है। दोनों प्राटीयों की सरकार ने हिमाचल में माफियाओं को करोड़पति बना दिया खुद हिमाचल प्रदेश को ऋण में डुबो दिया है।

हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को सबसे अधिक ऋण लेने वाला मुख्य मन्त्री जाना जाता है। शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मे दो दिन के लिए दौरे पर आ रहे हैं। शर्मा ने नड्डा से प्रश्न किया कि कांगडा जिला में जो रोड शो आपने किया उसका मकसद क्या है। रोड शो तो विपक्ष वाले करते हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आसीन है। क्या हिमाचल प्रदेश को ऋण मुक्त करने की कोई योजना नड्डा कागडा रोड शो में बताऐंगे।

आज महगाई चरम सीमा पर यूपीए शासन के समय से अधिक हो गयी हैं लेकिन भारत सरकार मोनी बाबा वन गई है। यूपीए के शासन मे भाजपा गठबंधन महगाई के बढ़ते हुए कदम पर डाक्टर मनमोहन सिंह को मोनी बाबा की उपाधि देता था लेकिन आज एनडीए गठबंधन इस विषय में आखिरकार क्यों चुप है। आज देश मे कमजोर व गरीब वर्ग बढ़ती हुई महगाई से दुखी है कि कैसे परिवार का पालन-पोषण करें। भारत सरकार व राज्य सरकार की असफलताओं के कारण हिमाचल आज ऋण में डूबने के बाद एक दिन गिरवी रहने के कगार पर है।