हिमाचलः रोटरी क्लब छापरोट ने किया पौधारोपण

जतिन लटावा। जोगिंद्र नगर

रोटरी क्लब ने छापरोट में महिला मंडल, लोकल प्रशासन, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में एसडीएम जोगिंदर नगर मेजर विशाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मझारनु की प्रधान रीना देवी ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रम में सभी ने पौधारोपण में जोर शोर से हिस्सा लिया और करीब 100 पोधे रोपे। रोपे गए पोधो में देवदार के पौधे रोपे गए। एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर भाग ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार सहित रोटरी क्लब के सदस्य अजय ठाकुर, इन.आर. बरवाल, रंजीत सिंह चौहान, राकेश धरवाल, नेक राम शास्त्री, रमेश कुमार पठानिया, अमर सिंह जसवाल, प्यार चन्द महंत आदि ने हिस्सा लिया। वहीं रोटरी क्लब द्वारा अगला पौधारोपण का प्रोग्राम गौ सदन भराड़ू में मनाने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़ेः जाने कैसे मुंबई से इंग्लैंड तक चलाते थे राज कुंद्रा, एडल्ट फिल्मों का कारोबार