हिमाचल : महल के बाहर पेड़ पर लटकाई गई वीरभद्र सिंह की अस्थियां

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनके क्रिया-कर्म की रस्में निभायी जा रही हैं। रामपुर के जोबनी बाग मोक्ष धाम स्थित राज परिवार के श्मशानघाट में सोमवार को ने वीरभद्र सिंह की अस्थियों को उठाया गया।

यह भी पढ़े : गद्दी और गुज्जर कल्याण बोर्ड की बैठक स्थगित

जोबनी बाग से लौटने के बाद अस्थियों के मुख्य कलश को विक्रमादित्य सिंह राज दरबार परिसर लाए। जहां अस्थि पूजन के बाद उसे महल के साथ लगते पेड़ पर लटकाया गया। जानकारी के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह अपने परिजनों संग 16 जुलाई को हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और 17 जुलाई को वहां से लौटेंगे। इसके बाद 18 जुलाई को राज दरबार में आयोजित होने वाली पूजा में भाग लेंगे।

यह भी पढ़े : अभाविप ने नुक्कड़ नाटक कर मनाया 73वां स्थापना दिवस

आपको बता दे कि एक मुख्य कलश के साथ 74 और भी कलश बनाए गए हैं, जिन्हें दरबार परिसर में रखा गया है। इसके बाद ये अस्थियां गंगा, चंद्रभागा सहित विभिन्न झीलों में विसर्जित की जाएंगी। मुख्य कलश को लेकर परिजन हरिद्वार जाएंगे। जिसे अभी महल के बाहर पेड़ पर लटकाया गया है। वहीं, अन्य 74 कलश को 15 जुलाई को राजीव भवन में विशेष प्रार्थना सभा के बाद कांग्रेस नेताओं को सौंप दिया जाएगा, जो अपने-अपने क्षेत्र में विसर्जन करेंगे।