हिमाचलः सेब की इस किस्म की हो जाती है एडवांस में बुकिंग

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने का साथ एप्पल स्टेट के रूप मे भी जाना जाता है। हिमाचल मे सेब की बहुत अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनी में से एक प्रजाति हेसी भी है जिसकी एडवांस में बुकिंग हो जाती है। उस प्रजाति को किन्‍नौरी सेब के नाम से जाना जाता है। जब पौधे पर सेब हलका सा आकार लेने लगता है, तभी इसकी बुकिंग हो जाती है। किन्‍नौरी सेब की डिमांड देश ही नहीं विदेश में भी है। किन्नौरी सेब की अपनी ही मार्केट है। अक्टूबर में इसका सीजन शुरू होता है, लेकिन बुकिंग जून या जुलाई में ही हो जाती है। यह सेब बाजार में आने से पहले ही बिक जाता है।

लजीज और रस से भरे इस किन्‍नौरी सेब को टक्कर देने के लिए कई विदेशी किस्‍में मार्केट में आती हैं, लेकिन किन्‍नौरी सेब की मार्केट आज तक बरकरार है। शिमला, मंडी और कुल्लू जिले का सेब सीजन खत्म होने के बाद अक्टूबर में किन्नौर के सेब की सप्लाई शुरू होती है। मार्केट में यह पहले से ही बुक होता है कि कौन सा आढ़ती इसे कितनी मात्रा में खरीदेगा। 30 से 40 लाख पेटी हर सीजन में किन्‍नौरी सेब की मार्केट में पहुंचती है। इस सेब की एक पेटी की कीमत करीब 3500 से 4000 तक होती है, तथा बजार में भी खुला सेब 200 रूपये प्रति किलो बिकता हैं।