हिमाचलः आल्टो कार पलटने से दो घायल

उज्जवल हिमाचल। किन्नौर

हिमाचल प्रदेश में आए दिनों लगातार सड़क हादसे हो रहे है। इन सड़क हादसों की लोगों को जान-माल की बहुत क्षति हो रही है। ऐसा ही सड़क हादसे की खबर हिमाचल के किन्नोर से सामने आई है। जिसमें गाड़ी पलटने से दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए है।

किन्नौर के भावानगर से पेश आया हादसा

जिला किन्नौर भावानगर स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया जिस वक्त यह हादसा पेश आया उस समय कार में कुल दो लोग सवार थे। दोनों सवारों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा हादसे की पुष्टि कर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ऑल्टो कार में वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति सवार थे।

वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वहीं, हादसे के बाद पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर जाकर दोनों घायल व्यक्तियों को वाहन से सुरक्षित निकालकर नजदीकी चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया है। भावानगर थाना के एएसआई प्रकाशचन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है और इस दुर्घटना की पुलिस छानबीन कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी सड़क से हटाया जा रहा है और वाहन सम्बंधित दस्तावेजों को भी पुलिस जांच कर रही है।