हिमाचलः महिला ने लगाया जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

उज्जवल हिमाचल। ज्वालामुखी

पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत एक महिला ने रिश्ते में लगते जेठ पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है, फिलहाल आरोपी अभी गिरफ्तार नही किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार तहसील खुंडिया की एक महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके रिश्ते में लगते जेठ ने देर रात उसके घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर जेठ के खिलाफ मामला थाना में दर्ज में कर लिया है। मामले में थाना प्रभारी खुंडिया व टीम जेठ की गिरफ्तारी के लिए रवाना है पर फिलहाल अभी व्यक्ति की गिरफ्तारी नही हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।