‘जनभागीदारी से सुशासन’, ‘जनभागीदारी से सुशासन’, हिमाचल का महाक्विज के 5वे राउंड का नौणी विवि से हुआ आगाज़’जनभागीदारी से सुशासन’, हिमाचल का महाक्विज के 5वे राउंड का नौणी विवि से हुआ आगाज़’जनभागीदारी से सुशासन’, हिमाचल का महाक्विज के 5वे राउंड का नौणी विवि से हुआ आगाज़

अमरप्रीत सिंह पुंज। सोलन

हिमाचल में पहली बार आयोजित हो रहे ‘जनभागीदारी से सुशासन- हिमाचल का महाक्विज के पांचवें राउंड का शुभारंभ मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी नौणी विश्वविद्यालय सोलन से किया। 12 जुलाई तक चलने वाले महाक्विज के पांचवें राउंड की थीम स्वस्थ हिमाचल-समृद्ध हिमाचल रहेगी। इसमें प्रतिभागियों से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस राउंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एक-एक हज़ार की इनामी राशि दी जाएगी।

ये बोले स्वास्थ्य मंत्री सैजल…

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि जनभागीदारी से सुशासन हिमाचल का महाक्विज करवा कर लोगों को सरकार के योजनाओं के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब लोग महाक्विज में भाग लेंगे तो योजनाओं के बारे में पड़ेंगे उसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे,इसके माध्यम से प्रदेश के हर व्यक्ति तक इन योजनाओं के बारे में जानकारी पहुंच सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विभागों के विषय को लेकर इस तरह की महाक्विज करवाई जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाक्विज के लिए जीतने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षित इनाम भी रखे गए हैं,इसमें पहले स्थान पर रहने वाले व्यक्ति को 51 हजार दूसरे व्यक्ति को 21 और तीसरे पायदान पर रहने वाले व्यक्ति को 11000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।