हिंदुस्तान जनसेवा समिति ने रामशहर में किया पौधारोपण

सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

हिंदुस्तान जनसेवा समिति रामशहर के द्वारा रामशहर तहसील ग्राउंड एवं गुरु कुंड गौशाला में तहसीलदार जनक राजशर्मा सहित हिंदुस्तान जनसेवा समिति के सौजन्य से जिनमें, हिन्दुस्तान जनसेवा समिति के सभी पदाधिकारी आरपी जोशी हिंदुस्तान जनसेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, सुशील ठाकुर, अनिल ठाकुर, योगेश शर्मा सहित सभी सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया, जिनमें कुछ फलदार एवं छायादार पौधे तहसील ग्राउंड रामशहर और गौशाला गुरु कुंड में छायादार पौधे एवं पशुओं के लिए गर्मियों में हरा चारे के पौधे सहित अनेकों पौधे लगाए गए।

दिल लगाने से अच्छा है पेड़ लगाओ
कम से कम घाव की जगह, छांव तो मिलेगी!

हिंदुस्तान जनसेवा समिति लगभग पिछले 10 वर्षाें से रामशहर में कार्यरत है और यहां व आस-पास के क्षेत्र की सेवा के लिए तत्पर रहती है। इस समिति ने राम शहर के अंदर एक बाइट पब्लिक स्कूल एवं वाइट इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के नाम से संस्थान चला रखे हैं, जिसमें भी क्षेत्र के बच्चों को काफी मदद की जाती है। इसके साथ-साथ कोरोना वैश्विक महामारी में हिंदुस्तान जन सेवा समिति ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया व कार्य किया है, जिसमें जितने भी पदाधिकारी हैं, उन्हाेंने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे कार्य किए हैं।

इस दौरान प्रमुख समाजसेवक व समिति के पदाधिकारी आरपी जोशी ने चर्चा के दौरान बतलाया व जानकारी दी है कि हमारी संस्था समय-समय पर ऐसे समाज कल्याण के कार्य करते रहते हैं, जिससे जनता का कल्याण हो, तहसीलदार रामशहर जनक राज शर्मा ने हिंदुस्तान जन सेवा समिति की प्रशंसा करते हुए अपने शब्दों में कहा है कि ऐसे बहुत कम एनजीओ हैं, जो समाज सेवा में आगे आते हैं, हम इनका धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने पौधारोपण किया, जिससे वातावरण शुद्ध रहता है एवं ऑक्सीजन की कमी नहीं आती है। पौधारोपण से ज़मीन का कटाव भी नहीं होता और पानी को स्रोतों में हमेशा पानी भरा रहता है। पौधारोपण से जहां पर्यावरण शुंग रहता है। वहीं, बीमारीया भी केसों दुर चली जाती हैं। पौधों से इंसान का जन्म और मरण का रीसता है। इसलिए हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए व अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए।