निकाय चुनाव में गृह मंत्री ने किया मतदान

उज्जवल हिमाचल। अहमदाबाद

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात केअहमदाबाद के नारणपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया। नारायणपुरा जोनल कार्यालय मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है। वहां लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है। गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ गुजरात के अहमदाबाद के नारणपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया। भाजपा के 574 कांग्रेस के 566 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सरकार ने शहरों व गांवों में सुरक्षा के लिए करीब 43 हजार जवान पुलिसकर्मी अर्द्धसैनिक बल व होम गार्ड नियुक्‍त किए हैं। छह महानगर पालिका की 575 सीटों के लिए मतदान जारी है। अहमदाबाद में 9 प्रतिशत जामनगर 10 प्रतिशत राजकोट 11 प्रतिशत, सूरत वडोदरा भावनगर में मतदान हुआ हैं। पत्नी सोनल बेन पुत्र जय तथा पुत्रवधू व पौत्री भी उनके साथ मतदान केंद्र पहुंचे। राज्यसभा सदस्य नरहरी अमीन अहमदाबाद के पूर्व महापौर गौतम शाह सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता उनके साथ मतदान केंद्र पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते जो विकास यात्रा शुरू की थी आज वह समग्र देश में पहुंची है।

गुजरात के नागरिकों ने विकास का साथ दिया है। स्थानीय निकाय चुनाव के रविवार को श्री गणेश के साथ ही गुजरात की जनता भारी मतदान करगी, अंत में विकास की ही जीत होगी। गुजरात भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ है। यह एक बार फिर स्थापित होगा। गुजरात में मोदी के शासन में गांव शहर जंगल सागर हर कोने तक विकास पहुंचा है। महानगर पालिका अहमदाबाद सूरत वडोदरा राजकोट जामनगर तथा भावनगर के मतदान के साथ ही आज स्थानिक स्वराज के चुनाव का श्री गणेश हो गया है। अहमदाबाद के नारणपुरा वार्ड की जोनल कचेरी में मतदान के बाद गृहमंत्री शाह मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की पत्नी अंजली रुपाणी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील, राज्यमंत्री कुमार कानानी वडोदरा सांसद रंजन भट्ट, राजस्व मंत्री कौशिक भाई पटेल, ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल, कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र सिंह, गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह मतदान किया। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना संक्रमित होने की वजह से शाम को 5 बजे बाद राजकोट के स्कूल में मतदान करेंगे।

जानकारी हो कि आज गुजरात के अहमदाबाद सूरत वडोदरा राजकोट जामनगर तथा भावनगर महानगर पालिका के चुनाव हो रहे हैं। गुजरात के स्‍थानीय निकाय चुनाव में करीब 25 हजार प्रत्‍याशी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। छह महानगर पालिका की 576 सीट के लिए 2276 लोग चुनाव मैदान में हैं, रविवार को इसका चुनाव होगा, जबकि 31 जिला व 231 तहसील पंचायत व 81 नगर पालिका चुनाव 28 फरवरी को होगा। जानकारी के अनुसार सुरक्षा व्‍यवस्‍था में दो हजार आला पुलिस अधिकारी समेत 43 हजार के करीब जवान तैनात हैं। चुनाव संपन्‍न कराने के लिए 63209 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।